डीएफसी न्यू मारवाड़ स्टेशन पर रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने 52 यूनिट रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

डीएफसी न्यू मारवाड़ स्टेशन पर रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने 52 यूनिट रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया
जवाली मारवाड़ जंक्शन में रक्तदान शिविर आयोजित हूआ। जिसमें मारवाड़ जंक्शन उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा एवं तहसीलदार शिवजीराम की गरिमामय उपस्थिति में निरीक्षक डीएफसी सुरक्षा मारवाड़ जंक्शन अखिलेश राजपुरोहित तथा महावीरसिंह, निरीक्षक डीएफसी सुरक्षा केशवगंज के नेतृत्व में सुरक्षा विभाग न्यू मारवाड़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे नया मारवाड़, नया केशवगंज डीजीआर स्टाफ, डीएफसीसीआईएल मारवाड़ स्टाफ, आउवा पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंदसिंह राजपुरोहित, डीजीआर सुरक्षा स्टाफ़ एवं आमजन ने बढ़ चढ़ कर रक्त दान किया। निरीक्षक डीएफसी अखिलेश राजपुरोहित ने बताया कि मानवता की सेवा और जीवन बचाने के उद्देश्य से ये रक्तदान शिविर का किया गया। जिसमें, पुलिसकर्मीओं के साथ साथ क्षेत्रवासियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए यह संदेश दिया गया कि रक्तदान महादान है, जो दूसरों को जीवन दे सकता है।इस दौरान राजकीय बांगड़ अस्पताल पाली से मेडिकल टीम द्वारा कुल 52 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। सुरक्षा टीम न्यू मारवाड़ द्वारा रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




