Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

ढोला में आईजी सेवा समिति का हुआ नया गठन

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

संवाददाता पाबूसिंह कुम्पावत।

समाज को नशामुक्त कराना ही हमारा मुख्य ध्येय, सोलंकी।

ढोला में आईजी सेवा समिति का हुआ नया गठन ।

ढोला 22 जनवरी । स्थानीय नगर में आज सीर वी समाज के बैनर तले श्री आईजी सेवा समिति का आज नया गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेशकुमार पुत्र जुगराजजी सोलंकी को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं समिति एवं समाज को और ऊंचाईया प्रदान करने के लिए उपाध्यक्ष पद पर भीमाराम लच्छाजी सोलंकी,तथा चेलाराम खीमाजी होम्बर ,तथा सचिव पद पर भोलाराम पुत्र ओटाजी परमार ,सहसचिव हिराराम राठौड , कोषाध्यक्ष भीमाराम भूराजी सोलंकी ,तथा सह कोषाध्यक्ष हिराराम नैनाजी काग को चुना गया। तथा वहीं समिति में अन्य नो सदस्य चुने गये। समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में फेरी नशा मुक्ति बंद कराना वही बालिकाओं को शिक्षा बढ़ावा देना ,गरीब एवं असहाय विधार्थियों को शिक्षा एवं आर्थिक सहायता से उनको सम्बल प्रदान करना तथा मृत्यु भोज बंद करना , दहेज प्रथा मुक्त कराना ही समाज का मुख्य कार्य होगा । ज्ञात रहे इसी समिति के कुछ वर्षों पूर्व सुरेशकुमार के पिताजी स्व जुगराजजी रह चुके हैं ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेशकुमार सोलंकी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै समाज के लिए तन मन तथा धन से सेवा के लिए आधी रात में भी तत्पर रहुंगा, समाज में फैली विभिन्न कुरितियां जैसे नशामुक्त, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा जैसी कुरितियां को जड़ से नष्ट करने का मेरा मुख्य ध्येय रहेगा । सोलंकी ने कहां कि न कि मैं समिति का अध्यक्ष हुं बल्कि समाज मेरे लिए अध्यक्ष हैं , समाज का समय समय पर मेरा मार्गदर्शन ही मेरी मजबुती रहेगी । मैं सीर वी समाज के साथ साथ नगर के हर समाज के साथ हिल मिल कर तथा हर किसी के मुश्किल में साथ देने की पुरज़ोर कोशिश करूंगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेशकुमार सोलंकी तथा सभी पदाकारियो का आन बान तथा शान के साथ साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भोलाराम परमार ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!