Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

फेंको मत हमें दो” — पिण्डवाड़ा में पालना गृह का शुभारम्भ (सिरोही जिले का चौथा पालना गृह)

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

फेंको मत हमें दो” — पिण्डवाड़ा में पालना गृह का शुभारम्भ

(सिरोही जिले का चौथा पालना गृह)

नवजात शिशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिण्डवाड़ा में पालना गृह का विधिवत शुभारम्भ श्रीमती रूपा गुप्ता, जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा किया गया।

शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रूपा गुप्ता ने कहा कि पालना गृह एक अत्यंत मानवीय एवं संवेदनशील पहल है, जिससे अनचाहे अथवा परित्यक्त नवजात शिशुओं को सुरक्षित जीवन मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में नवजात को असुरक्षित स्थान पर छोड़ना निंदनीय है और पालना गृह इस समस्या का सुरक्षित समाधान प्रदान करता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने पालना गृह के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि यह सिरोही जिले का चौथा पालना गृह है तथा भविष्य में आबूरोड़ में भी इसी प्रकार का पालना गृह स्थापित करने की योजना है।

कार्यक्रम में बताया गया कि “फेंको मत हमें दो” की भावना के साथ प्रारंभ किया गया यह पालना गृह पूर्णतः गोपनीय व्यवस्था है। पालना गृह में नवजात को विशेष खिड़की के माध्यम से बिना किसी अस्पताल स्टाफ को बताए रखा जा सकता है। बच्चे के रखे जाने के कुछ समय पश्चात अलार्म बजता है, जिससे अस्पताल स्टाफ को सूचना मिलती है। इसके बाद बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा जाता है एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर इच्छुक दंपति को सौंपा जाता है।

पालना गृह के शुभारम्भ अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुश्री ममता मेनारिया, श्री अक्षत वर्मा, न्यायाधीकारी ग्राम न्यायालय, श्री भूपेन्द्र सिंह राठौड़ Block Chief Medical Officer, श्री बनवारी लाल महोर चिकित्सा अधिकारी सीएचसी पिण्डवाड़ा, श्रीमती ईशा यादव महिला रोग विशेषज्ञ, श्री दिलीप सिंह, तालुका सचिव लक्ष्मण कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित अतिथियों ने पालना गृह की स्थापना को नवजात शिशुओं के संरक्षण एवं समाज के लिए एक सराहनीय एवं आवश्यक पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!