
ग्राम पंचायत दुजाना – महत्वपूर्ण बैठक संपन्न* 📢
*साण्डेराव-* ग्राम पंचायत दुजाना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर देवासी समाज के रताराम देवासी को घुमंतु जाति का प्रमाण पत्र विधिवत रूप से प्रदान किया गया, जो समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।बैठक में सरपंच प्रतिनिधि गुणराज मीणा,ग्राम विकास अधिकारी सुरेश पुरोहित, PHED विभाग से दाऊद खान, CSC ई-मित्र कांतिलाल प्रजापत, साथ ही रतन सिंह, कानसिंह, बालाराम कुमावत, रताराम देवासी, तथा पंचायत कर्मी दूदाराम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर ग्राम हित, सामाजिक न्याय एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक विचार रखे।
ग्राम पंचायत दुजाना सदैव आमजन के अधिकारों और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।



