Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

हिन्दू सम्मेलन के तहत कलशयात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर प्रधान संपादक

हिन्दू सम्मेलन के तहत कलशयात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने

सांडेराव। स्थानीय नगर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कलश यात्रा निकाली गई, जो बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक तक निकाली गई। हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ, इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा व भगवा ध्वज रैली में देशभक्ति के गीतों की गूंज रही। कलश यात्रा में डीजे की धुन-भजनो पर महिलाएं व युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। सजी धजी बग्गियों में भगवत गिरी महाराज रामदेव मंदिर पिचावा सवार थे। जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। भोमिया जी भवन जैन धर्मशाला में धर्म सभा का आयोजन हुआ जिसमें संत ओमकार गिरी आबुराज , वीरवाडा,

भगवंत गिरी पिचावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पाली विभाग के प्रचारक विपुल कुमार ने धर्म सभा को संबोधित किया। संत ओमकार गिरी आबुराज वीरवाडा ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा की गौ माता को भारतीय संस्कृति में माता, पूजनीय और 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है, जो न केवल दूध-घी देकर पोषण करती हैं, बल्कि आर्थिक व आध्यात्मिक समृद्धि का आधार भी हैं। संत ने गौ-वंश की रक्षा, गोकशी पर रोक, गायों को राष्ट्र माता का दर्जा देने और उनके संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया है। इस दौरान रमेशकुमार राणा, जितेंद्र बोराणा, कपुराराम घांसी, गोपाल गर्ग, छगन सोनी, मोडसिंह, भुराराम मालवीय,महावीर मेवाडा, दिनेश रावल, पर्वत सिंह, शिव दमामी, विनोद सुथार, विष्णु नागर, जगदीश कुमार, नारायण घांसी, लादुराम भाटी, भवानीसिंह राठौड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!