Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

करुणा संदेश के साथ बसन्त पंचमी उत्सव का शिवगंज में हुआ आयोजन

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

करुणा संदेश के साथ बसन्त पंचमी उत्सव का आगाज शिवगंज – नगर के मयूर इन्टरनेशनल स्कूल में संस्था के डायरेक्टर रतनसिंह देवडा की अध्यक्षता एवम् करूणा केन्द्र तखतगढ़ के केन्द्राधीक्षक मीठालाल जोशी के मुख्य आतिथ्य मेंमाँ सरस्वतीकी वंदना पूजा अर्चना के साथ विद्यार्थियों ने पीत वस्त्र धारण किए रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए 
करूणा केन्द्र तखतगद के केन्द्राधीक्षक मीठालाल जोशी ने सिरोही जिले में स्थित अजारी सरस्वती माँ के चमत्कारिक रूप का बखान करते हुए कहा कि आज भी भक्त वहाँ चांदी की जीभ चढ़ाते हैं माता वाणी के विकारों को दूर कर आशीर्वाद देती है । करुणा थीम पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मोबाईल के दुष्परिणाम भी गिनाएं ।
अध्यक्ष पद से देवडा ने अहिंसा जीवदया पर बल दिया । कार्यक्रम में विष्णु परिहार नीलम अग्रवाल, अनसूया राजपुरोहित, कैलाश मालवीय ने विभिन्न दृष्टान्तो से माँ सरस्वती का गुणगान किया । कार्यक्रम को सम्बलन एवं गति देने में चिकित्सा विभाग के भरतकुमार जोशी एवं समस्त स्टाफ सक्रिय नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!