Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

राजस्थान सरकार आयुर्वेद विभाग एवं आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर की रिपोर्ट

राजस्थान सरकार आयुर्वेद विभाग एवं आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया शिविर में उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉक्टर बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि शिविर में 10 दिन तक 51 54 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण जांच कर 25770 दिन तक की औषधियां दी गई । अर्श , भगंदर, परीकृतिका, के कुल 128 रोगियों को भर्ती कर नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया पंचकर्म चिकित्सा में कटीबस्ती स्नेहन, स्वेरन, शिरोधारा से कुल 1565 रोगियों की चिकित्सा की गई साथ ही योग प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा कुल 548 रोगियों को लाभ दिया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर महोदय श्रीमान एल.एन. मंत्री जी ने शिविर का अवलोकन करते हुए ओपीडी एवं पंचकर्म चिकित्सा सेवाएं में उपस्थित डॉक्टरों से चर्चा की साथ ही अतरंग विभाग में भर्ती रोगियों से कुशलक्षेम पूछकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया कलेक्टर महोदय द्वारा उद्बोधन में चिकित्सा कर रहे डॉक्टरों की सराहना की सराहना कर युवा डॉक्टर आयुर्वेद में अच्छा कार्य कर नवाचार कर रहे हैं । जिला कलेक्टर महोदय द्वारा 0 से 16 वर्ष के बच्चों में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्वर्ण प्राशन ड्रॉप बच्चों को पिलाई गई । शिविर मे कुल 277 बच्चों को ड्रॉप पिलाईगई समापन समारोह में शिविर के सहयोगकर्ता आस्था वैदिक संस्था के संस्थापक नरेंद्र आस्था, उमाशंकर मूंदड़ा, मांगीलाल परिहार, के. सी जैन (लंदन ), कमलेश आस्था का सम्मान किया और इनका आभार व्यक्त किया गया । अतिथियों के सम्मान में उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह का सम्मान किया गया । शिविर प्रभारी डॉ. राकेश गर्ग ने समापन समारोह में पधारे सभी अतिथियों, डॉक्टरों, कंपाउंडर, परिचारक का आभार व्यक्त कर उनकी टीम की सराहना की। मंच संचालन प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ. शिव शर्मा ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!