सुमेरपुर की बेटी ने जीता आइकॉन अवॉर्ड, पर नहीं हो सकी सम्मानित
रूपचंद मेवाड़ा प्रधान संपादक

बड़ी खुशी की बात है कि सुमेरपुर की बेटी नंदिनी परिहार आइकॉन अवॉर्ड जीतकर सुमेरपुर का नाम रोशन किया है परंतु सुमेरपुर उपखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रम 26 जनवरी में सम्मानित होने वाली लिस्ट में अपना स्थान नहीं बना सकी जानकारों के अनुसार उनका सम्मान जयपुर में होने वाला था परन्तु वह अपने गांव में सम्मानित होने की आशा में जयपुर नहीं जाकर सुमेरपुर में ही रही परन्तु जब सम्मानित होने वाली लिस्ट में उनका नाम नहीं आया तो वह पूरी तरह से मायूस हो गई इस प्रतिभा का नाम लगातार मीडिया में चल रहा था परंतु प्रशासन ने न मालूम कौन सी परिस्थिति के कारण इन प्रतिभा को सम्मानित करना उचित नहीं समझा यह एक आम चर्चा का विषय बन चुका है आम जनता में चर्चा यह भी है कि कमेटी वालों ने भी इसको नजर अंदाज कैसे किया यह समझ में परे है नामदेव छिपा समाज ने भी इस पर नाराज़गी व्यक्त की है




