Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

बालराई में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत लैब सामग्री की भेट

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

दिनांक 9/2/26 को पाली जिले के ग्राम पंचायत बालराई में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह कि स्क्रीनिंग के लिए भामाशाह श्री सुशवानी जैन सेवा संस्थान बालराई हाल मुंबई के द्वारा औषधालय को लैब सामग्री 5हीमोग्लोबिन मीटर 1000स्ट्रीप , 5डिजिटल बीपी इंस्ट्रूमेंट, 5ग्लूकोमीटर 600स्ट्रीप प्रदान किए गए!इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के चिकित्साअधिकारी डॉ जितेंद्र ने संस्थान का आभार प्रकट किया 
 आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत निर्धारित 18 सूचकांकों की प्राप्ति को लक्ष्य बनाकर ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इन सूचकांकों में निवारक स्वास्थ्य, आयुष आधारित उपचार, जनजागरूकता गतिविधियाँ, नियमित स्वास्थ्य जांच, योग-प्रचार, औषध उपलब्धता तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं। इस अवसर पर प्रशासक श्री केसाराम कुमावत, प्रधानाचार्य श्री प्रेम कुमार, संस्थान से श्री भरत योग प्रशिक्षक भरत सिंह, नर्स चंद्रावती,सी एच ओ अभिषेक सिंह, एनम सुनीता , रहमत बानो, गुड़िया, जराबी,देवी लखारा आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे 
योजना का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर समग्र, सुलभ और आयुष आधारित स्वास्थ्य मॉडल स्थापित करना है, जिससे आमजन को सीधे और दीर्घकालिक लाभ मिले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!