भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पाली जिले के सोजत उपखंड के बड़ागुड़ा निवासी भंवर सिंह जैतावत ‘रूपम’ के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। बेठक में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उनके निवास स्थान पर पहुँचे और कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य तेजराज मेवाड़ा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भंवर सिंह जी का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता श्रवण सिंह सारंगवास, भंवर सिंह साडिया और हरियामाली सरपंच प्रतिनिधि भैराराम चौहान , सहित कई प्रमुख चेहरे शामिल रहे।
शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने हेतु सरपंच प्रतिनिधि भैराराम चौहान, उप सरपंच खिव सिंह, पूर्व उप सरपंच भंवर कंवर, गुड़ा कला सरपंच प्रतिनिधि खेतू सिंह रावत, गुड़ा राम सिंह सरपंच अशोक सिंह जैतावत, सरपंच अमर सिंह केलवाद, इंद्र सिंह गुड़ा चुतरा, भरत मेवाड़ा बड़ा गुड़ा,और महिपाल सिंह केरखेड़ा मंगल सिंह केरखेड़ा, नारायण सिंह, भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, प्रधानाचार्य बालकिशन प्रजापत, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, शंकर सिंह, महावीर सिंह,कल्याण सिंह गुडाबीजा और , कुंदन सिंह खेरवा,ओमनाथ, रमेश कुमार मेवाड़ा, उदाराम माली, महेंद्र दजी,सहित अनेक ग्रामीणों ने पहुँचकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।


