जोधपुर में ‘रॉन्ग साइड’ शॉर्ट मूवी का ग्रैंड प्रीमियर कल सुमेरपुर के पंकज राज मेवाड़ा होंगे सम्मानित
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

जोधपुर में ‘रॉन्ग साइड’ शॉर्ट मूवी का ग्रैंड प्रीमियर कल सुमेरपुर के पंकज राज मेवाड़ा होंगे सम्मानित
सुमेरपुर। सामाजिक जागरूकता पर आधारित रिच प्रोडक्शन की शॉर्ट मूवी “रॉन्ग साइड” का ग्रैंड प्रीमियर शो शुक्रवार शाम 4:30 बजे जोधपुर के नवजीवन संस्थान, सेक्टर-17, चौ. हा. बोर्ड में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुमेरपुर के समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया जाएगा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी शाहीन सी. एवं कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में एडिशनल एसपी शालिनी राज, एडिशनल एसपी रविंद्र बोथरा, राष्ट्रीय कवि डॉ. राम अकेला, पूर्व न्यासी कमलेश प्रोहित, डॉ. आनंद राज पुरोहित व डॉ. विकास राजपुरहित शामिल होंगे। रिच प्रोडक्शन के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर व अभिनेता सुनील पुरोहित ने बताया कि “रॉन्ग साइड”, “हेलमेट” और “सीटबेल्ट” जैसी शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा लंबे समय से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में कई बार जरूरतमंद बच्चों को जूते, स्कूल बैग, कपड़े, स्वेटर व कंबल वितरित किए हैं। वे 37 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा देहदान की घोषणा भी कर चुके हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हुए हाल ही में कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां देशभर से आए 120 दिव्यांग प्रतिभागियों में से मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया।




