Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर की ऐतिहासिक सफलता – RC कॉन्फ्रेंस आबूरोड में 10 अवार्ड से सम्मानित 

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर की ऐतिहासिक सफलता – RC कॉन्फ्रेंस आबूरोड में 10 अवार्ड से सम्मानित 

आबूरोड में आयोजित रीजनल कॉन्फ्रेंस (RC कॉन्फ्रेंस) में लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर ने अध्यक्ष दीपक बंसल के सफल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए कुल 10 प्रतिष्ठित अवार्ड हासिल किए। यह उपलब्धि पूरे क्लब परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है
लायन पंकज अग्रवाल ने बताया की क्लब ने सेवा, प्रशासन, सहभागिता एवं प्रस्तुति सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉन्फ्रेंस में क्लब के 8 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा प्रभावशाली बैनर प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्षभर की गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। फाल्गुन माह की थीम पर चार्टर बैनर के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और पूरे रीजन में क्लब की अलग पहचान बनाई।

व्यक्तिगत श्रेणी में प्राप्त सम्मान —
डायमंड ऑफ रीजन – पंकज अग्रवाल
बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड – दीपक बंसल
आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी अवार्ड – योगेश पटवा
आउटस्टैंडिंग ट्रेजरर अवार्ड – CA मुकेश परमार
स्टार ऑफ रीजन अवार्ड – योगेश अग्रवाल
बेस्ट सर्विस अवार्ड – अशोक अग्रवाल
मल्टीपल पिन अवार्ड – दीपक बंसल

क्लब श्रेणी में प्राप्त सम्मान —
आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड
आउटस्टैंडिंग फोटो एग्जिबिशन प्रेजेंटेशन अवार्ड
आउटस्टैंडिंग बेस्ट थीम अवार्ड

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा भी क्लब की शानदार उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना की गई। सचिव योगेश पटवा के नेतृत्व में क्लब ने सेवा, संगठन एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया और पूरे रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त कर शिवगंज–सुमेरपुर का नाम गौरवान्वित किया।

अध्यक्ष दीपक बंसल ने इस सफलता का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग, एकता एवं समर्पण भावना को दिया और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!