
विद्या भारती पब्लिक स्कूल सुमेरपुर में कक्षा 10th के छात्रों को संस्था प्रधान पुष्प कंवर राजपुरोहित की अध्यक्षता में विदाई दी। इस अवसर पर संस्था प्रधान पुष्प कंवर ने छात्रों को निरंतर मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने की सीख दी और जीवन में अनुशासन और संस्कार अपनाने पर बल दिया, वही कक्षा दसवीं में पढ़ाने वाले गुरुजनों ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र को ध्यान पूर्वक पढ़कर उत्तर देने संबंधी जानकारी भी दी
इस अवसर पर श्री प्रकाश कुमार, प्रभु राम, कीर्ति गुप्ता , सपना कुमारी लीलावती , संगीता, बिंदिया , दुर्गा सोलंकी, उर्मिला, सानिया इत्यादि अध्यापक गण मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन निशा लोहार ने किया। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के लिए अलमारी भेंट की । अंत में एक बार सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




