Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

महंत चेतनदासजी महाराज हुए पंचतत्व में विलीन

हजारों साधसंतो तथा श्रद्धालुओं ने दी भाव बिन्नी श्रंद्धाजलि

महंत चेतनदासजी महाराज हुए पंचतत्व में विलीन।

हजारों साधसंतो तथा श्रद्धालुओं ने दी भाव बिन्नी श्रंद्धाजलि।

संवाददाता पाबूसिंह कुम्पावत।

ढोला । ढोला के निकटवर्ती खूनी का गुड़ा में डोवेश्वर नाडा के महंत श्रीं श्रीं 1008 चेतन दास जी महाराज के देवलोक गमन पर शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के गांव ढोला।, मांडल, बालराई, चाचोडी, किरवा सहित कई गांवों से साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाधि कार्यक्रम में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्री महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज (लारा भाखर दातीवाडा), श्रीं राम रामचंद्र महाराज, महंत देवीदास महाराज त्यागी (घाणेराव), मंगलदास महाराज (मंडियां), महंत रूफनाथ महाराज (मांडल) सहित ठाकुर अर्जुन सिंह महेचा एवं वरिष्ठ पत्रकार पाबूसिंह कुम्पावत तथा अन्य संत-महात्मा व गणमान्यजन मौजूद रहे।

संतों ने महंत चेतन दास जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, सेवा व तपस्या का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धाभाव के वातावरण में पंचतत्व का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!