नेशनल हाईवे-62 पर सोयाबीन तेल से भरा ट्रॉला पलटा, भीषण आग; पुलिस व दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

नेशनल हाईवे-62 पर सोयाबीन तेल से भरा ट्रॉला पलटा, भीषण आग; पुलिस व दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सुमेरपुर। ब्यावर–पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-62 पर नेतरा के पास शुक्रवार को सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके केबिन में भीषण आग लग गई। ट्रॉला गुजरात के अहमदाबाद से जयपुर की ओर जा रहा था। हादसे के दौरान चालक केबिन में फंस गया।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी भगाराम मीणा ने बताया कि सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉला पलट गया। टैंकर में भरा तेल सड़क पर फैल गया और
केबिन में आग भड़क उठी।
कांस्टेबल दशरथ सिंह और हेड कांस्टेबल जालाराम ने जान की परवाह किए बिना आग के बीच फंसे चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस चालक रवि माली ने घायल को सुमेरपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुमेरपुर, शिवगंज, रानी और तखतगढ़ से पहुंची दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।




