Uncategorized
नोवी गांव स्थित सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्यालय नोवी में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर उपखंड के नोवी गांव स्थित सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्यालय नोवी में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह
स्कूल संचालक अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 8 वीं के छात्र छात्राओं को नारियल भेंट कर गुरुजनों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा अपने अपने विचार भी रखे गए। और छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वही स्कूल संचालक अशोक कुमार शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों को उपहार भी भेंट किया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक अशोक कुमार शर्मा, संस्था प्रधान हरीश शंकर, संजय कुमार, खुशबू दवे, रीना बोहरा, सपना कुमारी, मानसी कुमारी, श्वेता कुमारी, भामाशाह सोहन माली, संजय कुमार , और ग्रामीण मौजूद रहे।




