राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज “मनरेगा बचाओ संग्राम जनआंदोलन” के अंतर्गत अहिंसा, संवैधानिक मूल्यों एवं काम के अधिकार की रक्षा हेतु घाटोल विधानसभा के डुगर गाम् पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज “मनरेगा बचाओ संग्राम जनआंदोलन” के अंतर्गत अहिंसा, संवैधानिक मूल्यों एवं काम के अधिकार की रक्षा हेतु घाटोल विधानसभा के डुगर गाम् पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम घाटोल विधानसभा पभारी राकेश रेखराज मेवाड़ा व विधायक नानालाल निनामा के सान्निध्य में तथा जिला पभारी व पुर्व पधान पज्ञाजी आशीष मेहता व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कालुराम जी व ब्लॉक प्रभारी गीता पटेल लक्ष्मण सोलंकी की उपस्थिति में, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घाटोल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी राकेश मेवाडा ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के सम्मानजनक जीवन का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार मनरेगा को कमजोर कर समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। 60:40 के अनुपात में योजना चलाने का प्रस्ताव अव्यावहारिक है, जिससे लाखों श्रमिकों का जीवन प्रभावित होगा। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना उसकी गांधी-विरोधी, गरीब-विरोधी और मजदूर-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। योजनाओं के नाम बदलकर उनकी आत्मा को खत्म करने की साजिश को कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने मांग की कि मनरेगा संशोधन अधिनियम को वापस लिया जाए, तथा लंबित बकाया राशि तुरंत जारी की जाए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और आमजन से एकजुट होकर आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विधायक नानालाल निनामा ने कहा कि अहिंसा और संविधान की भावना के अनुरूप यह आंदोलन जनहित में है। काम के अधिकार को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीब और श्रमिक वर्ग पर हमला है। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने भाजपा की मनरेगा-विरोधी नीतियों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अजीत मुगाणिया जिलापरिषद सदस्य गौतमपाल राणा गोपाल सरकोटा सोहनलाल निनामा पभुलाल डुगरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, पार्षदगण, मनरेगा मजदूर एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मनरेगा के अधिकारों की रक्षा तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।




