
रानी अंडर ब्रिज को सुचारु करने की मांग
नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया ज्ञापन
रानी नगर के अंडर ब्रिज को पुन शुरू करवाने की मांग को लेकर आज सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापारियों एवं आम लोगों के हस्ताक्षर युक्त उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल अजमेर के डीआरएम के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि रानी अंडर ब्रिज का रिपेयरिंग कार्य शुरू किया गया था लेकिन चार फरवरी को शुरू करने की अवधी थी लेकिन समय अवधि के बावजूद भी अंडर ब्रिज शुरू नहीं होने से आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
विशेष कर बाहर से आने जाने वाले दर्शननाथ श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियां हो रही हैं। अंडर ब्रिज बंद होने से
मेंन बाजार व प्रताप बाजार को आने जाने में लगभग 2 किलोमीटर चक्कर लगाकर आना जाना होता है जिससे काफी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द कार्य तेज गति से शुरू कर अंडर ब्रिज सुचारु कर आम लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसीरुद्दीन चढ़वा, निवर्तमान पार्षद कपुराराम प्रजापत, छोटू सिंह राजपुरोहित, प्रेमचंद बुनकर, घीसूलाल सितारा, राजू भाई, श्रीधर गोपाल प्रदीप सिंह, खणेश सोनी, सुरेश आदिवाल, भैराराम बंजारा, दिलीप सोनी, मांगीलाल रागी, भैराराम बंजारा, आदि लोग उपस्थित थे।




