Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

रानी नगरपालिका प्रशासक का उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी ने पद भार ग्रहण किया

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रानी नगरपालिका का प्रशासक का उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी ने पद भार ग्रहण किया।

अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया की निदेशक एवम् विशिष्ट सचिव स्वायत्त शासन विभाग जयपुर की अधिसुचना के अनुसार नगरीय निकायों में बोर्ड के कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक नगरपालिका क्षैत्र में संबंधित उपखण्ड अधिकारी को प्रशसाक नियुक्त किया गया है।

इसी आदेश की पालना में उपखंड अधिकारी श्रीमती शिवा जोशी ने रानी नगरपालिका के प्रशासक का कार्य भार अधिग्रहण किया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी द्वारा ने शाल पहनाकर कर उपखंड अधिकारी का स्वागत किया गया।इस अवसर पर पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!