Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

रानी वार्ड 16 के मोहल्ले वासियों ने धरना प्रदर्शन किया 

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रानी वार्ड 16 के मोहल्ले वासियों ने धरना प्रदर्शन किया 

सड़क का कार्य तुरंत शुरू हुआ

रिपोर्टर भैराराम बंजारा रानी

रानी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 के नाईयो की गली में पिछले लगभग डेढ़ महीने से खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं होने को लेकर भाजपा पार्षद ललित सोनी के साथ वार्ड वासियों ने रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन किया।

वार्ड वासियों का आरोप है कि पिछले डेढ़ महीने से सड़क को खोदकर परेशानी में डाल दिया है जिससे महिलाओं एवं बच्चों को विशेष कर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क के कारण कहीं लोग चोटिल हो चुके हैं स्थानीय भाजपा पार्षद ललित सोनी ने भी बताया कि सड़क नहीं होने के कारण रहवासी परेशान है।

उन्होंने सड़क नहीं बना एक राजनीति विषय बताया गया। उन्होंने कहा कि सड़क का मरम्मत कार्य आज शुरू नहीं किया तो धरना वापस जारी रहेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मगाराम चौधरी व कनिष्ठ अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा धरने में पहुंचे। जिस पर लोगों ने सड़क की समस्या के बारे में बताया जिस पर अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को दूरभाष पर पूछा गया तो बताया कि आज कार्य शुरू हो जाएगा तब अधिशासी अधिकारी ने कार्य आज शुरू नहीं किया गया तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए हिदायत दी गई। धरने के बाद में कार्य शुरू करवाया गया।

परेशान मोहल्ले वासी धरने में भजन कीर्तन शुरू किया।

इस अवसर पार्षद ललित सोनी, दिलीप सोनी, अशोक अरोड़ा, हीरालाल सितारा, प्रदीप सिंह, श्रीधर गोपाल शारदा, महेश सितारा, जबर सिंह ,राधेश्याम सोनी,मदन सिंह काठाडी, जगदीश सेन, रोशन धोखा, कमलेशसिंह राजपुरोहित, गुलाब रावल, प्रफुल्ल धोखा, सुरेंद्र वैष्णव, प्रदीप मालवीय, खनेश सोनी व महिलाए धरने में मौजूद थे।

रानी नगर में हिंदू सम्मेलन भव्य आयोजन होंगे 

रानी नगर की धन्य धरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 5 फरवरी गुरुवार को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष भारती जी महाराज काटेशववर धाम व नागा बाबा पूरण भारती जी महाराज बालाजी मुक्तेश्वर हनुमानजी मंदिर जवाली के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा एवं सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की उक्त जानकारी भरत गांधी ने बताया कि 5 फरवरी को शोभायात्रा दोपहर 2:30 बजे चुंगी नाके से प्रारंभ होकर धर्मवीर मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में डीजे, बैंड बाजे, रथ, दिल्ली वाले की झांकियां जिसमें गोरिल्ला बाहुबली अघोडी के साथ कलश यात्रा अभी साथ रहेगी।

शाम को 4:00 बजे धर्मवीर मैदान में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता मंगलेश जी भेडे अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संबोधित किया जाएगा कार्यक्रम के तथ्य पक्ष भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि यह आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति प्रताप बाजार द्वारा आयोजित किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!