
सेवाओं का हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब प्रांत 3233E-2 के संभाग 12 के संभागीय अध्यक्ष जय कुमार बैरवा द्वारा आबूरोड में आयोजित संभागीय अधिवेशन में पूना से पधारे पूर्व प्रांतपाल द्वारका जी जालान के मुख्य अतिथि के रूप गरिमामयी उपस्थिति में लायंस क्लब सुमेरपुर-जवाई को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब को अधिक सदस्यों की सहभागिता, आउटस्टैंडिंग बैनर प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण, आउटस्टैंडिंग एक्टिविटी तथा बेस्ट सेक्रेटरी श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल एक्सीलेंस अध्यक्ष का लायन श्रवण राठी को प्रेरणा पुंज के अवार्ड से लायन अरुण गुप्ता को डायमंड ऑफ रीजन अवार्ड, लायन मधुसूदन अग्रवाल को ही डायमंड पिन प्रेरणा पुंज मितेश गोयल को क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर क्लब का फेलोशिप अवार्ड, अशोक सिंहल को भूपेंद्र गोयल को स्टार ऑफ रीजन, तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंहल को बेस्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित किया गया।




