Welcome to News 24 Marwar
Click to listen highlighted text!
Welcome to News 24 Marwar
श्री निम्बेष्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित पशु मेले में विविध पशु प्रतियोगिताओं के हुए आयोजन
साण्डेराव-* निम्बेश्वर महादेव परिसर में आयोजित हो रहे पशु मेले में सोमवार को भी विविध आयोजन हुए।
पशुपालन विभाग पाली संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार पंवार ने बताया कि सोमवार को उन्नत बकरा, बकरी, उन्नत मेंढ़ा, दुधारू भैंस, भैंसा, सांड, उन्नत नस्ल मादा ऊट, नर ऊट, दुधारू गाय आदि प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्नत बकरा प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सोजत गुलाबी गोट फार्म, पाचुण्डा सोजत का प्रथम स्थान, श्री पासु, जवाना राम रेबाली पैरवा बाली ने द्वितीय स्थान एवं जीवाराम, भगताराम मादा देसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पुरूस्कार प्रदान किया। उन्नत बकरी प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें सोजत गुलाबी गोट फार्म, पाचुण्डा सोजत का प्रथम स्थान, अखेराज सिंह, परबतसिंह ऐलानी रानी ने द्वितीय एवं किशन सिंह, जब्बरसिंह गुडा जैतसिंह रानी ने तृतीय स्थान पर रहें। उन्नत मेंढा प्रतियोगिता में 3 प्रतिभागियों में विक्रमसिंह, नरेन्द्रसिंह बीजापुरा बाली प्रथम, केवाराम, लालजी देवतरा सुमेरपुर द्वितीय एवं कानाराम, निम्बाराम दुजाना सुमेरपुर तृतीय रहे। दुधारू भैंस प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागियों में से श्री सुरेश कुमार, पोकर राम सादडी ने प्रथम, प्रकाश, जोराराम बाली ने द्वितीय, फकीर मोहम्मद गाजीखां खौड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भैंसा साण्ड प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों में से नरेन्द्रसिंह, अर्जुनसिंह डूंगरपुर रोहट ने प्रथम, धमेन्द्र कुमार, शंकरलाल माली बांकली ने द्वितीय एवं रवि, दुर्गाराम गुर्जर खीमेल ने तृतीय स्थान रहा। ऊट मादा प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागी में से पाचाराम, जवानजी पैरवा ने प्रथम, गोकुलराम देवाराम तेलपुरा ने द्वितीय एवं फगलूराम नवाराम गलथनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊट नर प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागियों में से फगलुराम नवाराम गलथनी प्रथम, फिरोज व वक्ताराम फालना द्वितीय एवं चेतन, वजाराम केनपुरा तृतीय रहे। दुधारू गाय प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों में से प्र्रेमसिंह, मुफतसिंह निंबला जोधपुर प्रथम, नरेन्द्रसिंह, अर्जुनसिंह डुंगरपुर रोहट द्वितीय एवं
निमीत कुमारी, नरेन्द्र पूनमीया सादडी देसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें पुरूस्कार प्रदान किया गया। 17 फरवरी को पशु मेले का कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें समस्त विजेताओं को पारितोषित वितरण किया जाएगा।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!