
संवाददाता हिम्मत देवड़ा फालना
सुभाष बस्ती फालना में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
सुभाष बस्ती फालना में हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम बहुत ही शानदार आयोजित हुआ, प्रातः 11 बजे सैकड़ो महिलाओं द्वारा कलश यात्रा में भाग लिया। विभिन्न झांकियों व गैर नृत्य के साथ शोभा यात्रा शहर के मार्गो से गुजर कर सुभाष सर्कल पहुंची।
मंचियकार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। संत मस्तनाथ जी व सखा महाराज का स्वागत बहुमान किया गया। संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री पूनम चंद सुथार व दुर्गावाहिनी पाली विभाग संयोजिका बहन प्रांजल सेन द्वारा अपनेउद्गार व्यक्त किये गए। इस सम्मेलन में अर्थ सहयोग देने वाले भामाशाहों का अभिनंदन किया गया। समिति के संरक्षक कमलेश राजपुरोहित, अध्यक्ष प्रतापराम राठौड़ सचिव कैलाश जोशी व कोषाध्यक्ष गौरव राजपुरोहित ने सभी के सहयोग से शानदार हुए कार्यक्रम हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश दाधीच ने किया।



