Welcome to News 24 Marwar
Click to listen highlighted text!
Welcome to News 24 Marwar
सुमेरपुर :- विनायक स्कूल सुमेरपुर में विद्यार्थियों का विदाई समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित
विनायक एज्युकेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित सुमेरपुर शहर के शनिश्वर मंदिर के पास, कोलीवाडा रोड स्थित विनायक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में कक्षा-12 (साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स) हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों का विदाई समारोह (फेयरवैल प्रोग्राम) व पुरस्कार वितरण समारोह (प्राईज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम) आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ग्रुप के फाउंडर श्री महेश कुमार शर्मा ने सरस्वती पूजन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की उसके बाद सभी छात्रों एवं छात्राओं को बोर्ड परीक्षा संबंधी टिप्स व पुरस्कार देकर बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने की शुभकामनाओं के साथ सभी गुरूजनों द्वारा भी आशीर्वाद देकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर संस्था निदेशक श्री हेमन्त कुमार शर्मा ने भी (साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स) के सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने की शुभकामनाओं के साथ उनके विषयों के प्रति आगे आने वाले कम्पीटिशन का मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस मौके पर विद्यालय व्याख्याता- विक्रम परिहार, केसाराम, साहिल मोहम्मद आदि अध्यापक मौजूद रहे एवं वीणा शर्मा, हितेन्द्र जोधा, शिवांगी, मीनाक्षी, दुर्गा, चिकू, चेतना आदि अध्यापिकाओं के सहित समस्त विद्यार्थीगण भी मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!