Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने रोड़वेज बसों में किया निशुल्क सफर

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर प्रधान संपादक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने रोड़वेज बसों में किया निशुल्क सफर 

ओम ज्ञान गंगा मिशन बना आजकी मिशाल।

संवाददाता पाबूसिंह कुम्पावत।

ढोला । ओम ज्ञान गंगा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा कंवर राठौड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाला सती धाम , बिलाड़ा, राजस्थान में श्री सती माता के दर्शन कर उनकी आरती और परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने विश्व में शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

आज सवेरे, श्रीमती इंदिरा कंवर ने श्रीमती चंपा से मुलाकात की। श्रीमती चंपा नित्य सवेरे गौ सेवा के लिए घर-घर जाकर आवाज लगाती हैं , गौ चारा बेचती है और लोगों की सेवा में लगी रहती हैं। उन्हें बताया गया कि गौ सेवा का कार्य बहुत ही पुण्य का कार्य होता है, जो समाज और पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि महिला का कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, वह हर क्षेत्र में अपने परिवार, घर और देश के लिए अपना पूरा सहयोग देती हैं।

श्रीमती राठौड़ ने श्रीमती चंपा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उनके साथ सेल्फी ली। उन्हें अपनी मान और सम्मान से सम्मानित भी किया गया। ओम ज्ञान गंगा मिशन भारत के सदस्य श्रीमती संतोष जी ने भी अपने आसपास में रहने वाली सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी और उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। श्रीमती इंदिरा कंवर राठौड़ ने कहा कि हर महिला को गर्व महसूस करना चाहिए कि वह आज की नई दुनिया की नायिका है, जो निर्बल नहीं है, निडर नहीं है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार है। शस्त्र और शास्त्र का पूर्ण ज्ञान रखती है।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” – जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। इस संदेश के साथ, ओम ज्ञान गंगा मिशन भारत वसुदेव कुटुंबकम की तरफ से सभी मातृशक्ति को विशेष संदेश भेजा गया, जिसमें उन्हें शक्ति, साहस और प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद दिया गया।

वह एक प्रेरणा हैं, जो हमें सिखाती हैं कि सेवा और समर्पण के लिए कोई सीमा नहीं होती। उनकी इस अदम्य शक्ति और निष्ठा को प्रणाम!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!