Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

निमोनिया से पीड़ित बच्चे को रक्तदान कर बचाई जान

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती मरीज अंकित कुमार सुपुत्र दलाराम निवासी बलवना को गोविन्द राठौड़ पोमावा ने रक्तदान किया और मरीज को राहत मिली। रक्तदाता जागरूकता समिति सुमेरपुर के सदस्य प्रकाश बलवना ने बताया कि अथक प्रयास करने के बाद प्रमोद मीणा जवाईबांध,महीराज सिंह राणावत बड़गांव, गोविन्द कुमार प्रजापत बड़गाव, सोमाराम देवासी बलवना की जागरूकता से मरीज के लिए o negative blood एक यूनिट उपलब्ध करवाया। परिवार जन ने रक्तदान करने वाले रक्तदाता का धन्यवाद व्यक्त किया गया।अंत में रक्तदाता जागरूकता समिति सुमेरपुर के अध्यक्ष गिरीश शर्मा भाटूंद ने परिवार जन को रक्तदान की प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि परिवार के हर सदस्यों को ऐसी परिस्थिति में आगे आकर रक्तदान करना चाहिए यह एक सरल प्रक्रिया है इसमें रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की अन्य जांच भी हो जाती है। परिवार जन को इस मानव सेवा में आगे आकर रक्तदान करना चाहिए और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!