पाली शहर की करुणा बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कांकरिया ने ऑनलाइन किया संबोधित
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

पाली – शहर के सुदर्शन बाल निकेतन स्कूल में आयोजित करुणा क्लब प्रभारियों की वार्षिक बैठक अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की मुख्य आतिथ्य एवं जयशंकर त्रिवेदी जिला अध्यक्ष करुणा क्लब पाली शहर की अध्यक्षता में करुणा प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुई।
बैठक में उपस्थित 35 संभागियों को मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर पाली संभाग केंद्र अधीक्षक मीठालाल जोशी ने बहुमान करते हुए करुणा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में गिरधारी सिंह राजपुरोहित जिला अध्यक्ष गौ सेवा समिति पाली ने विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से करुणा गतिविधियों पर प्रकाश डाला। शिक्षा विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक शिवप्रसाद परिहार ने करुणा केंद्र अधीक्षक तखतगढ़ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शिक्षाविद सोहनलाल जोशी द्वारा प्रस्तुत स्वरचित करुणा काव्य पाठ का वाचन करते हुए जोशी की कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांपा के प्राचार्य आनंद सिंह चौहान ने पाली शहर के राजकीय विद्यालय में करुणा क्लब गठन कर करुणा इंटरनेशनल थीम को पाली जिले में पहुंचने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कालूराम प्रसाद शर्मा ने विद्यालय में करुणा क्लब की सक्रियता को बढ़ाने पर बल दिया। करुणा केंद्र अधीक्षक पाली संभाग द्वारा अतिथियों को माला, मोमेंटो व शॉल उड़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पाली शहर के 10 राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं 25 गैर राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैठक एवं अल्पाहार की माकुल व्यवस्था रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




