सांडेराव-दुजाणा सहित गांवों में शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन: बड़ी संख्या में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई पूजा-अर्चना
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सांडेराव-दुजाणा सहित गांवों में शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन: बड़ी संख्या में उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई पूजा-अर्चना
*साण्डेराव-* स्थानीय नगर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर रात होलिका दहन का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया,शुभ मुहूर्त में पंडित राजु भाई द्वारा साण्डेराव ठिकाना के ठाकुर नरेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में विशेष पूजा अर्चना के बाद होलिका प्रज्वलित की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
मारवाड़-गोडवाड़ सेवा समिति अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने बताया कि इस बार होली पर ग्रहण लग जाने से सोमवार शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक शुभ मुहूर्त में पंडितों से द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव के मुखिया नरेंद्र सिंह राणावत ने होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। पंडित राजु भाई ने बताया कि ग्रामीणों ने विधि-विधान से होलिका की परिक्रमा कर घर-परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई परिवार अपने छोटे बच्चों को पहली बार होलिका की परिक्रमा कराने पहुंचे। युवाओं ने चंग की थाप पर देर रात तक पारंपरिक फाग गीत गाए, जिनमें राधा-कृष्ण की लीलाओं और होली के रंगों का वर्णन था। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में पुलिस बल तैनात रहा।
साण्डेराव सी आई सामराज सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी श्रवण सिंह,हेड़ कांस्टेबल मांगीलाल,कांस्टेबल मुकेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद था। यहां पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
अम्बिका मंदिर परिसर में संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज की पावन निश्रा में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर 111 नारियल की हवन कुंड में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ आहुति देकर परिवारजनों के लिए खुशहाली की मन्नतें मांगी।




