Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

शीतला माता से मांगी मन्नतें चढ़ाया बासोड़ा का भोगमाता के दरबार मे दिन भर लगा मेला,शाम को गेरियों ने अलग अलग स्वांग रचकर किया मनमोहन नृत्य।

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

  सांडेराव स्थानीय नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती दाखुदेवी भील के नेतृत्व मे आचार्य पंडित के साथ वैद पंडितो ने यहां पर विधी विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना करवाई तथा माता को बासोडा का भोग लगाया।शीतला माता की पूजा-अर्चना को लेकर तालाब किनारे स्थित शीतला माता के मंदिर पर अल सुबह चार बजे से ही गांव की महिलाए सज धज कर हाथो मे पुजन साम्रगी के साथ ठंडा भोजन का थाल लेकर मंगल गीत गाती हुई यहां पहुंच रही थी।मंदिर मे महिलाओ ने विधिवत् पूजा अर्चना कर बासोडा का भोग लगाकर माता से परिवार की खुशहाली की मन्नते मांगी ।यहा दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा ।माता के दरबार लगे मेले व पूजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सी आई सामराज सिंह चारण एवं चौकी प्रभारी श्रवण सिंह के नेतृत्व मे पुलिस ओर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश सुथार ने भी यहां दो दिनों से विशेष सफाई अभियान चलाकर मंदिर परिसर के साथ आने जाने वाले रास्ते की साफ़ सफाई करवाई तथा महिलाओं के लिए शीतल पेय जल के साथ धूप से बचने के लिए टेंट हाउस लगवाया।

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साण्डेराव शाखा से कंचन बहन,उमा बहन, राधेश्याम महिला मण्डली की श्रीमती भावना बहन खटीक, रेखा सैन,साऊ बहन,ललिता देवी एवं अम्बिका मंदिर की महिला मण्डली ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!