Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

कीरवा श्री मामाजी महाराज के दो दिवसीय वार्षिक मेले में उमडी श्रद्धालु भक्तों की भीड़।* *पूजा अर्चना के साथ मन्दिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

कीरवा श्री मामाजी महाराज के दो दिवसीय वार्षिक मेले में उमडी श्रद्धालु भक्तों की भीड़

पूजा अर्चना के साथ मन्दिर के शिखर पर चढाई ध्वजा

 साण्डेराव-* फोरलेन हाइवे पर स्थित किरवा गांव में स्थित  मामाजी महाराज मन्दिर पर  आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न को हुआ।मेले में बड़ी सख्या में श्रद्धालु भक्तों ने श्री मामाजी महराज के दरबार में धोक लगाकर क्षेत्र व परिवार मे खुशहाली की कामना की।सुबह गांव से महाप्रसादी के लाभार्थी व ग्रामीणों ने  वरघोडा निकाला गया।गांव से रवाना हुआ जो मुख्य मार्गो से होकर निकला वही ग्रामीणों ने जगह – जगह पुष्प वर्षा के साथ किया, वरघोड़े में ढोल – घमाको के साथ युवा – युवतियो ने नृत्य कर झुम उठे तथा महिलाओ ने मंगल गीत गाएं। गाजों बाजों के साथ वरघोड़ा मन्दिर परिसर पहुचा वहां,जय – जयकारो के साथ  विशेष  पूजा – अर्चना के बाद  मन्दिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।उसके बाद लापसी का भोग लगाकर मेले की शुरुआत की गई।सुबह से ही श्रद्धालुओ का आना – जाना जा रही है यहां दिन भर दर्शन करने वालो की भीड लगी रही ।  जयकारों से पुरा वातावरण गुंजायमान हो गया।मेले की पूर्व  रात्रि को भजन संध्या कार्यक्रम हुआ  । 
 भजनो में गाई  मामाजी  महाराज की महिमा – *
भजन कलाकार जोग भारती एवं मनीष परिहार एण्ड पार्टी ने एक से बढकर एक भजनो की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओ का मन मोह लिया!मेले के दौरान भामाशाह जयन्तीलाल लोहार की और से श्रद्धालुओ के लिए महाप्रसादी आयोजित कि गई । मेले में कलाकार व्यवस्था मांगीलाल भायल ,साउण्ड व्यवस्था आजीवन मोडाराम मीणा चांचोडी , डेकोरेशन व लाईट व्यवस्था व मन्दिर सजावट एवं फोटो विडियोग्राफी जेठाराम चौधरी , रात्रि जागरण व्यवस्था जेताराम देवासी, ईनाम की व्यवस्था ताराराम चौधरी द्वारा की गई।
मेले में विभिन्न दुकाने लगाई गई जिस पर महिलो ने घरेलु सामान कि जमकर खरीदी की गई वही बच्चो ने रिवलौने आदि खरीदे और  कुल्पी , झुलो ,  आईसक्रिम  का आन्दन लिया गया।
मेले में पाली जिले के अलावा सिरोही व जालोर सहित अन्य राज्य मे रहने वाले प्रवासी मेले के दौरान गुजरात , मम्बई , पुना , महाराष्ट्र से श्रद्वालु ओ ने पहुंचकर श्री मामाजी महाराज का दर्शन का लाभ लिया गया ।मेले के कार्यक्रम की विभिन्न बोलीयो के भामाशाह ओ का श्रीमामाजी महाराज ट्रस्ट कमेटी की और से स्वागत किया गया ।
मेले में गांव के ग्रामीणो व गुजरात के श्रद्धालु भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा
मेले में श्री मामाजी महाराज ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष चौथाराम मीणा , सचिव भीमाराम चौहान , कोषाध्यक्ष मनाराम चौधरी , सदस्य मांगीलाल सोलकी , पुराराम मीणा , दुदाराम मेघवाल ,चेलाराम मीणा , जोधाराम चौधरी , हिमतराम मेघवाल , नारायणलाल , मंगलसिंह राठौड, मंगलराम देवासी , सहित ग्रामीणों ने सहयोग दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!