Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

संकल्प’ पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम सेंट्रल एकेडमी का विशेष आयोजन

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

संकल्प’ पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम सेंट्रल एकेडमी का विशेष आयोजन

सुमेरपुर (महावीर दाधीच)। स्थानीय सेंट्रल एकेडमी स्कूल में ‘पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का विशेष आयोजन ‘संकल्प’ के नाम से किया गया।

इस अवसर पर पालक उत्साहित दिखे और सेंट्रल एकेडमी का हृदय से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल एकेडमी, गवर्नर श्रीमती अरुण उपाध्याय ने अभिभावकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अभिभावकों को सेंट्रल एकेडमी की शिक्षा प्रणाली और उद्देश्यों से परिचित कराया और बच्चों की मज़बूत नींव रखने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, “संघर्ष के बिना सफलता की उम्मीद करना असंभव है; कठिनाइयों की बुनियाद पर ही जीत की नींव रखी जा सकती है।”

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में बदलती शिक्षा पद्धति की आवश्यकता पर जोर दिया और अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली अपनाएं। उन्होंने कहा “जब सेंट्रल एकेडमी सुमेरपुर में खोलेगी, तो यह शहर के लोगों और छात्रों के लिए बहुत लाभकारी होगी। यहाँ एक बेहतरीन शैक्षिक माहौल, उन्नत गतिविधियाँ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ कई उत्कृष्ट गतिविधियाँ प्रदान की जाएंगी।”

गवर्नर उपाध्याय ने अभिभावकों के सवालों का भी जवाब दिया, और प्रिंसिपल श्रीमती वन्दना जॉर्ज ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण के युग में बच्चों को तेज़ दिमाग के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाना होगा, जिससे वे आगे चलकर सफलता हासिल कर सकें। अंत में, प्रिंसिपल जॉर्ज ने सभी अभिभावकों का दिल से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!