Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

सांडेराव में कुमावत समाज की 180 प्रतिभाओं का भव्य सम्मान; मंत्री जोराराम कुमावत ने शिक्षा को बताया विकास का आधार

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सांडेराव। रविवार को गाँव स्थित निंबेश्वर महादेव मार्ग पर कुमावत समाज की धर्मशाला में ‘कुमावत विकास समिति’ और ‘शिक्षा विकास समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज की 180 मेधावी प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

*शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: मंत्री*

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि धर्मशालाएं शिक्षा और संस्कारों के प्रसार का केंद्र होनी चाहिए। उन्होंने मेधावी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विकास समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।

*समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रहा विशेष सहयोग:-* समारोह को सफल बनाने में शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष भूराराम मालवीय और जगदीश मालवीय (सांडेराव) सहित पूरी टीम और कार्यकर्ता तत्परता से जुटे रहे। समिति के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।मार्गदर्शन और उपस्थिति:विशिष्ट अतिथि एसडीएम (SDM) कालूराम कुमावत ने छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया और धैर्य के साथ अध्ययन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान कुमावत विकास समिति के अध्यक्ष, विभिन्न भामाशाह प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। निंबेश्वर महादेव मार्ग स्थित धर्मशाला परिसर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!