अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली की साधारण सभा 24 मई रविवार को जोधपुर में होगी आयोजित पाली 17 मई अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली की साधारण सभा रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रांकावत शिक्षण संस्था एवं छात्रावास परिसर पाल बालाजी मंदिर के पीछे मेड़तिया गार्डन वाली गली जोधपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश कुमार कोटेचा एवं संरक्षक मंडल की अध्यक्षता में आयोजित होगी ।यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामेश्वर टोंक ने बताया कि सभा दिल्ली के अंतर्गत आने वाली सभी क्षेत्रीय संस्थाओं के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सभा की कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल सभा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे