नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

फालना ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष हितेश (हैप्पी) मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता श्री झटपटिया बालाजी मंदिर परिसर पर एकत्रित हुए और यहां से मुख्य सड़क मार्ग से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।
नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। इसके बाद उच्च अधिकारी के पहुंचने पर ज्ञापन देने की मांग की गई। इस दौरान बाली उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा ज्ञापन लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और आम जनता के काम समय पर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कैंप लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है,जबकि इन कैंपों में किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं हो रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जब वे ज्ञापन देने पहुंचे तो नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी नदारद मिले।उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासन कैंप चल रहे हैं और अधिकारियों को समय पर तथा संपूर्ण कैंप में मौजूद रहने के निर्देश हैं,फिर भी अधिकारी बेपरवाह होकर नगर पालिका से अनुपस्थित क्यों हैं।
नगर अध्यक्ष हितेश (हैप्पी) मेवाड़ा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि आज जो कार्यक्रम एवं ज्ञापन देने का था,उसमें प्रशासन को हमने चेतावनी दी है कि यदि 21 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्य नहीं हुआ,तो आने वाले समय में नगर पालिका के बाहर बड़ा धरना एवं आंदोलन किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि इस सभी समस्याओं को लेकर मैं स्वयं मॉनिटरिंग करूंगा,नगर पालिका में रुखकर कर इन सभी समस्याओं का समाधान कैसे हो इसको लेकर चर्चा करूंगा।
यह संपूर्ण जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एडवोकेट विक्रमादित्य सिंह राजपुरोहित ने बताया की प्रदर्शन में बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया,बाली ब्लॉक प्रभारी महेश परिहार,ओबीसी संभाग अध्यक्ष मोती बाबा फुले,देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान जिला पदाधिकारी विभिन्न प्रकोष्ठों के ब्लॉक अध्यक्ष विभिन्न नगर अध्यक्ष सहित नगर के कार्यकर्ता ओर वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहै।




