गोडवाड़ सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी सुमेरसिंह पोमावा का 48वॉ जन्मदिवस
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर। अखिल भारतीय राजपूत महासभा के पाली जिला अध्यक्ष एवं जोधपुर संभाग प्रमुख समाजसेवी व सतीश कॉम को साथ लेकर चलने वाले सुमेरसिंह पोमावा का 48 वॉ जन्मदिवस गोडवाड़ सेवा समिति सुमेरपुर-शिवगंज के तत्वावधान में स्थानीय होटल जवाई रिट्रीट में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह, उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह राठौड़, सुमेरपुर शहर थाना प्रभारी सवाईसिंह महाबार, सदर थाना प्रभारी भगाराम मीणा,नारायण डाबी पाली डेयरी चेयरमैन प्रतापसिंह बिटिया, समाजसेवी तखतसिंह राठौड़, फूलाराम सुथार, श्रवण राठी, ओमप्रकाश वैष्णव, महेंद्र वैष्णव, चम्पालाल सोनी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश परमार, सहायक अभियंता अशोक, पंचायत समिति के विकास अधिकारी प्रमोद दवे, उप जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. महिपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं शुभचिंतकों ने सुमेरसिंह पोमावा का साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन तथा निरंतर सामाजिक सेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में गणपतसिंह पोमावा, पूर्णसिंह पोमावा, जसवंतसिंह कानपुरा, महिपालसिंह बिरौलिया कल्याण सिंह रुखाडा सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए सुमेरसिंह पोमावा के सामाजिक योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया तथा आत्मीय वातावरण में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



