श्री सैन जागृति विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, किंग 11 पाली बनी विजेता
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर, 29 जून। श्री सैन जागृति विकास समिति, सुमेरपुर द्वारा आयोजित प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह खेल भावना, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोरारामजी कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में श्री जितेंद्र सिंह (Dy.SP, सुमेरपुर), पूरण कुमार सेन रोहट उपखंड अधिकारी श्री करण सिंह राजपुरोहित (पूर्व जिलाध्यक्ष), श्री बाबूलालजी देवड़ा (अध्यक्ष, कुडाल परगना), श्री रोहिताश सैन (प्रधान महासचिव, राष्ट्रीय नाई महासभा), श्री छगनजी सैन (वरिष्ठ भाजपा नेता), श्री नारायणजी सैन देवकी (गोल्डन ग्रुप), श्री जीवारामजी देवड़ा (वरिष्ठ समाजसेवी, गोलाना), दीपक भाटी श्री फूलारामजी सुथार अनोप सिंह राठौड़ चतुर्भुज शर्मा तथा श्री रविकांत रावल महेंद्र माली दिलीप सोलंकी सूरज रावल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को समाज में एकता, अनुशासन एवं भाईचारे का माध्यम बताया।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में सुमेरपुर वॉरियर, धणी धुरंधर, किंग 11 पाली एवं जालोर सैन समाज ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया। पहले सेमीफाइनल में किंग 11 पाली ने जालोर सैन समाज को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में धणी धुरंधर ने सुमेरपुर वॉरियर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में किंग 11 पाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धणी धुरंधर को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन की सफलता में श्री कैलाशजी सैन, श्री छगनजी सैन, श्री प्रभुलालजी, श्री जीवारामजी सैन, श्री रामलाल सैन, श्री लक्ष्मण सैन, श्री प्रदीप सेन, श्री सुकनराज सैन, श्री माधु सैन, श्री राकेश सेन, श्री अल्पेश सैन, श्री उत्तम सैन, श्री महिपाल सेन, श्री नारायण सैन, श्री हसमुख सैन, श्री जितेंद्र सेन, श्री गोविंद सैन, श्री मगन सैन, श्री देवराज सैन, श्री भरत सेन, श्री अंकित सेन सहित समाज के अनेक युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, भामाशाहों, सहयोगकर्ताओं, दर्शकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफल आयोजन ने समाज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे को भी नई ऊर्जा प्रदान की।
समारोह के समापन में सफल आयोजन के लिए सैन समाज बंधुओ का पत्रकार मीडिया बन्धुओ पुलिस प्रशासन नगर पालिका प्रशासन का छगन सैन ने सभी का जताया आभार🙏🙏


