Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

सुमेरपुर में आरयूआईडीपी के पंचम चरण के कार्यों पर संवाद, 23.14 करोड़ के विकास कार्यों पर लिए सुझाव

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर, 8 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण में सुमेरपुर शहर में प्रस्तावित करीब 23.14 करोड़ रुपए के कार्यों को लेकर नगरपालिका सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में आरयूआईडीपी की ओर से पंचम चरण में सुमेरपुर में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों से कार्यों के सफल क्रियान्वयन, गुणवत्ता एवं उपयोगिता को लेकर सुझाव और फीडबैक लिया गया।स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने सुमेरपुर शहर के विकास के लिए परियोजना को उपयोगी बताते हुए आरयूआईडीपी, नगर निकाय एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार सहित अधिकारी मौजूद रहे। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता प्रशान्त टाड ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने अपनी समस्याएं एवं रचनात्मक सुझाव रखे, जिन्हें परियोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!