जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय मैराथन में भाटी ने गोल्ड मेडल हासिल किया – सुमेरपुर। सुमेरपुर रनर ग्रुप के सदस्य राष्ट्रीय मैराथन धावक डॉ. रमेशचन्द्र आगलेचा प्राध्यापक ने संवाददाता को बताया कि जयपुर में आयोजित रनएक्टिव हाफ मैराथन में सुमेरपुर के राष्ट्रीय मैराथन धावक किशोर भाटी 65प्लस आयुवर्ग ने दस किलोमीटर हाफ मैराथन 57 मिनट 8 सैकंड में पूर्ण में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। अध्यापक लक्ष्मण आगलेचा भागली ने दस किलोमीटर हाफ मैराथन 34 से 40 आयु वर्ग में 58 मिनट 8 सैकंड में पूर्ण कर 18वां स्थान प्राप्त कर फिनिशर मेडल हासिल किया। अंकित कलावंत सुमेरपुर व कमलेश भारुंदा ने 5 किलोमीटर हॉफ मैराथन में फिनिशर मेडल प्राप्त किया। सुमेरपुर रनर ग्रुप के राष्ट्रीय मैराथन धावक बलवंतसिंह राठौड़ उपप्राचार्य व डॉ. रमेशचन्द्र आगलेचा प्राध्यापक ने भी मैराथन में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन राठौड़ विद्यालय में आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा तैयारी के कारण व डॉ. रमेशचन्द्र आगलेचा प्राध्यापक की राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव चतुर्थ चरण में जालोर जिले के रानीवाड़ा पंचायत समिति में रिटर्निंग अधिकारी के कर्तव्य निर्वहन में ड्यूटी लगने के कारण मैराथन में भाग नहीं ले सके। सुमेरपुर रनर ग्रुप के संस्थापक किशोर भाटी व रनर ग्रुप सदस्यों की राष्ट्रीय मैराथन में श्रेष्ठ प्रदर्शन को देखते हुए सुमेरपुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है व शुभचिंतक बधाइयां दे रहे है। ये मैराथन धावक देश के कोने-कोने में आयोजित मैराथन में भाग लेकर फिनिशर मेडल प्राप्त कर रहे है। सुमेरपुर रनर ग्रुप का उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं व विद्याथियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता व स्वस्थ भारत अभियान को प्रोत्साहन देकर देशवासियों को स्वस्थता के साथ स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण व स्वदेशी अपनाने का संदेश देना है।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!