
सुमेरपुर राजकीय व निजी प्राथमिक उच्च प्राथमिक संस्था प्रधान सत्रांत वाक्पीठ 2025 26 का आयोजन मरुधर पब्लिक उच्च प्राथमिक स्कूल सुमेरपुर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान जीवाराम कुमावत (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर) श्री रविंद्र कुमार त्रिवेदी(अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर) ने मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वाक्पीठ कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री हनवंत सिंह राठौड़ दुजाना ने की। इस अवसर पर विभिन्न वार्ताकारों के द्वारा प्रवेश उत्सव, आरटीई प्रवेश, विद्यालय प्रबंधन, निजी विद्यालय फीस निर्धारण, एमडीएम राज सिम्स पोर्टल, शिक्षा में नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण हेतु अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर श्रीमती दीपा स्वर्णकार (सचिव वाक्पीठ कार्यकारिणी) श्री विष्णु कुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष) श्री दीनदयाल चौधरी, श्री परबत सिंह राणावत वाक्पीठ आयोजक श्री हीरालाल, श्री पन्नालाल माली, श्री दलबीर सिंह चौहान, श्री मान प्रताप सिंह, श्री अचलाराम, श्री मांगीलाल एवं समस्त राजकीय एवं निजी संस्था प्रधान मौजूद रहे।



