
संवाददाता पाबूसिंह कुम्पावत।
ढोला। ढोला के एक किसान वर्ग के लाडले ने आज जब सी एस ओ का पद संभाला तो अपने माता-पिता के आंखों में ख़ुशी के आंसु छलक पड़े , मौका था ढोला नगर का एक किसान वर्ग का बेटा भंवरलाल पुत्र कानाराम जी सीर वी का लाल प्रथम ही प्रयास में जब ढोला के पास ही माण्डल गांव में जब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का पद ग्रहण किया तो पुरे ढोला नगर में खुशी की लहर छा गई। भंवरलाल के माता-पिता अनपढ़ हैं और वे खेती का कार्य करते हैं फिर भी कड़ी मेहनत कर अपने दो पुत्रों को अच्छी तरह से पडाया दिखाया जिसकी बदोलत आज देखने को मिली , भंवरलाल के परिवार में एक बड़ा भाई भी है जो वो भी जल्दी ही स्वास्थ्य विभाग में लगने वाले हैं उनका नम्बर वेटिंग लिस्ट में चल रहा है एक बहिन भी है जो ग्रेजुएट हैं। भंवरलाल को आज ढोला प्रशासक मेघाराम परमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ढोला एवं माण्डल के गणमान्य लोगों के समक्ष दिलाई गई। भंवरलाल नेक निर्भिक एवं सरल स्वभाव का होने के कारण माण्डल सहित आस पास के ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। इस अवसर पर ए एन एम कंचन मैडम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित माण्डल के गणमान्य लोगों सहित कानाराम सोयल , सुरेश कुमार , प्रवीण कुमार कोसेलाव ,कन्या देवी ,मीरा कुमारी , पाबू सिंह कुम्पावत किसमत राठौड़ शंकर टेलर , राजेन्द्र दहिया सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।



