Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में पंकज राज मेवाड़ा को मिला विशेष आमंत्रण

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर। दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में समाजसेवी पंकज राज मेवाड़ा को विशेष आमंत्रण मिला है। आयोजन समिति द्वारा भेजे गए आधिकारिक निमंत्रण पत्र के माध्यम से उन्हें इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने अपने लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया। यह टूर्नामेंट 11 से 13 अप्रैल 2026 तक बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर में आयोजित होगा। इसमें राजस्थान के साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमें भाग लेंगी, जहां दिव्यांग खिलाड़ी अपने जज्बे और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पंकज राज मेवाड़ा ने आमंत्रण पर आभार जताते हुए व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को प्रेरित करते हैं और दिव्यांग खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। साथ ही उन्होंने आमजन से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। इस आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। गौरतलब है कि पंकज राज मेवाड़ा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चार्टर प्रेसिडेंट के रूप में कार्य करते हुए दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों के लिए निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!