स्वेच्छिक गौरेया पक्षी मित्र बनाने का संकल्प पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

बुद्ध का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक,अहिंसा व करुणा का प्रतीक
सुमेरपुर में बुद्ध पुर्णिमा के अवसर वार्ड संख्या 07 में एक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान द्वारा स्वैच्छिक गौरेया पक्षी मित्र अभियान तहत परींडा वितरण अभियान का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि बढ़ते हुए तापमान से कोई भी पक्षी प्यास से ना मरे, आमजन को प्रेरित कर पक्षियों के लिए पेड़ों,छतो पर परींडा रखने कि अपील की जा रही है साथ प्रेरित कर गौरेया पक्षी मित्र भी बनाने का अनवरत प्रयास जारी हैं,
वैशाख पुर्णिमा पर पशु पक्षियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्यार्थ कार्य है
वैशाख पुर्णिमा के दिन पशु पक्षियों व वन्यजीवों के लिए जल की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्यार्थ कार्य है। गौरेया पक्षी मित्र अभियान में आमजन को प्रेरित करने के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वेस्ट वस्तुओ से निर्मित पात्रो कैसे पशु पक्षियों को गर्मी से निजात मिले उसके लिए “यूज वेस्ट पर्यावरण बेस्ट प्रोजेक्ट की ” थीम पर महाविद्यालयो व स्कुलो पर छात्र छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
•मिशन में सहयोगी भामाशाह
सीए.विकास अग्रवाल,विशाल सोनी,राजेन्द्र जोशी,विनोद हीरागर,राजेश कुमार मालवीया,प्रवीण कुमार कोरटा, विक्रम सालोदिया,गोविन्द कुमार,मुकेश सुथार, पन्नालाल की ओर से 101 परींडा उपखंड सुमेरपुर शिवगंज में गांव गांव जाकर आमजन को परींडा में पानी नियमित भरने के लिए प्रेरित कर वितरण किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन परिसर में संचालित प्रगति कैम्प में शकुन कुमारी- प्रकाश कुमार ने छात्रों को परींडे में नियमित पानी भरने के लिए प्रेरित किया।प्रोगाम कार्डिनेटर नारायण सरेल ने छात्रों को गौरेया पक्षी का महत्व बताया पक्षी किट पतंगों को खाकर हमारी फसलों की रक्षा करते हैं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए परींडा भेंट किया।मिशन द्वारा अनवरत पर्यावरण जागरूकता अभियान जारी है कोई भी प्रसंग हो पौधा-रस्म के लिए भी प्रेरित किया जाता है । इस कार्यक्रम पर प्रकाश कुमार, शकुन कुमारी,नारायण सरेल,पुजा कुमारी सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे



