Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल शुभारम्भ, प्रथम दिवस 29,005 बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा  *एक भी बच्चा छूटा – सुरक्षा चक्र टुटा -डॉ चुण्डावत

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सुमेरपुर में रविवार प्रातः 8 बजे विभिन्न पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की।

इस अवसर पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्द सिंह चुण्डावत ने कहा कि पोलियो उन्मूलन चिकित्सा विज्ञान, सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत लगभग 12 वर्ष पूर्व पोलियो मुक्त हुआ था और इस उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि सोमवार से घर-घर पोलियो की दवा पिलाने का अभियान प्रारम्भ होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रत्येक घर तक पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीमों का सम्मानपूर्वक स्वागत करें तथा पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि इन्हीं फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स की मेहनत से हमारा देश पोलियो मुक्त बन पाया है और अब इस उपलब्धि को बनाए रखना सभी नागरिकों का दायित्व है।

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार गिरी ने बताया कि प्रथम दिवस सभी सेक्टरों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रत्येक बूथ पर पोलियो की दवा पीने वाले बच्चों की संख्या का विश्लेषण किया गया। तथा बूथ पर छूटे हुए प्रत्येक बच्चे तक घर-घर पहुंचकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाए

उन्होंने बताया कि ब्लॉक सुमेरपुर में कुल 40,852 लक्षित बच्चों में से 28958 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई, जो 71 प्रतिशत उपलब्धि है। सेक्टरवार प्रगति के अनुसार बांकली सेक्टर में 71 प्रतिशत, नावी 79 प्रतिशत, बामनेरा 77 प्रतिशत, चाणोद 79 प्रतिशत, ढोला 81 प्रतिशत, पावा 79 प्रतिशत, साण्डेराव 76 प्रतिशत, कोसेलाव 73 प्रतिशत, सुमेरपुर ग्रामीण 69 प्रतिशत, तखतगढ़ ग्रामीण 78 प्रतिशत, सुमेरपुर शहरी 69 प्रतिशत तथा तखतगढ़ शहरी 76 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।

श्री गिरी ने कहा कि जिन बच्चों को बूथ पर पोलियो की दवा नहीं मिल सकी है, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अपील की कि वे घर-घर आने वाली पोलियो टीम का सहयोग करें, ताकि “एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा” का संदेश केवल नारा न रहकर पूर्ण रूप से साकार हो और ब्लॉक का कोई भी बच्चा पोलियोरोधी खुराक से वंचित न रहे।

पल्स पोलियो अभियान के सह समन्वयक बिंजाराम मीणा ने बताया की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम आप सभी अभिभावकों से आग्रह करता है कि यदि किसी कारणवश आप का बच्चा बूथ पर पोलियो की दवा नहीं पी सका हो, तो घर-घर आने वाली टीम से अवश्य दवा पिलवाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। अभियान के सफल क्रियान्वयन मे गोपाल शर्मा संदीप सिंह इमरान खान केनाराम रौनक़ कुमार खुशबु सिंह पी कुमारी विशाल सिंह मोहम्मद सलीम सहित ब्लॉक स्तरीय टीम ने पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन मे अपना सहयोग प्रदान किये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!