भामाशाह ने किया कोलीवाड़ा श्री राम गौशाला का निरीक्षण, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर, 28 जून कस्बे के कोलीवाड़ा स्थित श्री राम गौशाला में भामाशाह द्वारा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया निरीक्षण के दौरान गौमाता की साफ-सफाई, चारे-पानी एवं समग्र व्यवस्थाओं को देखा गया और संतोष व्यक्त किया गया।
*गौशाला उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह सुरेश कुमार हीराचंद मेहता ( VHM ग्रुप ) परिवारजन द्वारा पूर्व में भी इस गौशाला के निर्माण में आर्थिक सहयोग किया हुआ है एवं सुमेरपुर की राजकीय मेहता चिकित्सालय मुख्य बाजार स्थित मेहता प्याऊ एवं कई गौशाला धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में आपके परिवारजन द्वारा महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग की भूमिका रहती आई है साथ में अविनाश जैन बीजापुर ने भीं गौशाला का दौरा किया इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा प्रस्तावित विकास एवं नए निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की निरीक्षण के दौरान भामाशाह सुरेश कुमार मेहता ने गौशाला में भविष्य में गौशाला में स्वयं एवं अन्य भामाशाओ द्वारा सहयोग करने की बात कही, जिससे गौशाला के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है,*
*भामाशाह ने कहा कि श्री राम गौशाला के अध्यक्ष धिरज सांखला के नेतृत्व में पूरी टीम समर्पण भाव से कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज व्यवस्थाओं में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।*
*इस अवसर पर गौशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवलाल माली, मंत्री भंवरलाल परमार, प्रचार-प्रसार समिति सदस्य गौरीशंकर वैष्णव, खिमाराम, मोहनदास, प्रकाश वैष्णव (सुगालिया) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे*
*अंत में भामाशाह सुरेश कुमार मेहता ने गौशाला की व्यवस्थाओं एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए संतुष्टि व्यक्त की*



