Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

कामधेनु पुत्र 36 कोम गौशाला थलवा जांव में वंदे गंगा जल संरक्षण पर्व मनाया

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

आज दिनांक 27/5/26 को सुमेरपुर नगर की कामधेनु पुत्र 36 कोम गौशाला सेवा समिति थलवा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पशुपालन विभाग एवं गौशाला के सौजन्य से उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार, अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी प्रमोदकुमार , वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी मुकेश चावला के सानिध्य में गौशाला में पक्षियों पानी हेतु परिंदे लगाए,गयो को हरा चारा खिलाया,पानी के रख रखाव हेतु पानी की टंकियों की सफाई करवाई, गौशाला परिसर की सफाई की गई,जल संरक्षण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चला कर राज्य सरकार द्वारा जनता को अपने परंपरागत जल श्रोतों को संजोकर रखने की आवश्यकता हे जिस हमारे अमृत समान जल को बचा सके। डॉ मुकेश चावला ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 25/5/26 से 05/06/26 तक वंदे जल संरक्षण जन अभियान 2026 चलाया जा रहा हे। जिस में राजस्थान की सम्पूर्ण गोशालाओं में पशु चिकित्सालयों में साफ सफाई जल संरक्षण की गतिविधियां प्रस्तावित हे जिस के अंतर्गत सुमेरपुर ब्लॉक के गौशालाओं में साफ सफाई, जल संरक्षण के शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पधारे मेह मानों का गौशाला अध्यक्ष एवं समिति के पदाधिकारियों ने केसरिया दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। आयोजन में ललित मेघवाल योग शिक्षक ने परिंदे उपलब्ध करवाए।

कार्यक्रम में मदन सिंह राजपुरोहित,जोपसिंह परमार प्रेमचंद बरुत,पुखराज शर्मा मंछाराम माली, सुरेशसिंह, भूपेन्द्र सिंह राजपुरोहित राजपुरोहित, विपुल राजपुरोहित,विनय चांवरिया,कूपाराम घांची, प्रतापराम माली, भगवतीलाल लोहार,हरजीराम देवासी, चतरा राम देवासी,मोतीराम देवासी,कालूराम देवासी, जितेन्द्र देवासी की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!