सर्वगीय जालम सिंह महेचा RPS की स्मृति में 7 जून को जोधपुर के होटल सिद्धार्थ पैलेस, कायलाना रोड पर आयोजित होगा चौथे विशाल रक्त दान शिविर
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

सुमेरपुर से नारायण डाबी की रिपोर्ट
पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत विधायक बीजापुर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा आज बीजापुर में सर्वगीय जालम सिंह महेचा RPS की स्मृति में 7 जून को जोधपुर के होटल सिद्धार्थ पैलेस, कायलाना रोड पर आयोजित होने वाले चौथे विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया । इस अवसर पर चैन सिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पर्बत सिंह भाटी थानाधिकारी बाली , अरविंद कच्छवाह सालासर सेवा संस्थान जोधपुर गणपत सिंह, मोहन देवासी , लीलावत सिंह, फूल सिंह और बाली सुमेरपुर क्षेत्र अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
बाली विधायक राणावत ने बताया कि जोधपुर में संभाग के सभी जिलों के बीमार लोग रेफर होकर जाते है और वहाँ रोगियों को खून की आवश्यकता भी अधिक पड़ती है जो ऐसे विशाल रक्तदान शिविरों के माध्यम से आपूर्ति हो पाती है जो बहुत बड़ी जन सेवा है । चैन सिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली ने बताया कि उनके पिता जी स्व जालम सिंह जी महेचा उप अधीक्षक पुलिस जो राजस्थान के ख्यातिप्राप्त पुलिस अधिकारी थे। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण उन्हें भारत सरकार ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया था । पिताजी के पुलिस के साथ साथ सामाजिक और जन कल्याण के कार्यों से प्रेरणा लेकर वे भी सामाजिक संस्थाओं और युवाओ के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से पुलिस अधिकारियों , कर्मचारियों और समाज के सभी वर्गों के युवाओं की सहभागिता से रक्तदान शिवर आयोजित कर जोधपुर के MGH, MDM , उमेद अस्पताल, और AIIMS हॉस्पिटल को हजारों की संख्या में रक्त यूनिट्स उपलब्ध करवाते है । हमारे साथ युवाओ की समर्पित टीम है जो बिना शिवर के भी जब भी आपात या ट्रॉमा स्थिति में या थैलीसीमिया पीड़ित को रक्त की आवश्यकता होती है तब कॉल पर भी तुरंत रक्त , प्लेटलेट्स , और प्लाज्मा उपलब्ध करवा कर जीवन रक्षक का कार्य करते है ।पिछले राजदान शिविर में करीब 500 यूनिट्स खून सरकारी ब्लड बैंक्स को उपलब्ध करवाया गया था । श्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत विधायक बाली और चैन सिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली ने जोधपुर संभाग के सभी जिलों के युवाओं, पुलिस , चिकित्सा और बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों से भी 7 जून को इस रक्तदान शिविर में पधार कर रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आव्हान किया ।



