माली धर्मारामजी भगतजी की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धा एवं भक्ति का उमड़ा सैलाब
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर


सुमेरपुर पाली रोड स्थित ब्रह्मलीन संत माली धर्मारामजी भगतजी की पंचम पुण्यतिथि पर रविवार को गुरुधाम पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। ब्यावर के गुरुभक्तो द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया प्रस्तुत,बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे
कार्यक्रम में सुमेरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गुरुभक्त शामिल हुए।
आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक संत भगतजी को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणपति पूजन के साथ हुई, जिसके बाद गुरु पूजन एवं सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन ब्यावर के गुरुभक्तो द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सुंदरकाण्ड के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में संत महात्माओं एवं गुरु भक्तों ने धर्मारामजी भगतजी के जीवन, तपस्या एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद ।
आयोजित सुंदरकांड पाठ में गुरूभाई विष्णुप्रकाश माथुर ब्यावर,गुरूभाई महेंद्रसिंह दिल्ली,गुरुभाई आनंदभाई ब्यावर, गुरुपुत्र दीनदयाल परिहार सुमेरपुर ने सुंदरकांड पाठ की संगीतमय एवं शानदार प्रस्तुति दी।
आयोजन के दौरान महेश परिहार,मंजीतभाई वालिया, खुशाल परिहार,गुरु महाराज गणेशदास, चंपालाल माली, राणाराम बंजारा, रूद्र परिहार,गोपाल माली,मगनलाल सुन्देशा,खुमाराम पराखिया ,रमेश माली,सविता परिहार ,कविता देवड़ा, अवन परिहार,संतोष परिहार,सावित्री देवी,कमला देवी,सहित बड़ी संख्या में महिला भक्त श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुंदरकांड पाठ का लाभ लिया।
कार्यक्रम के पश्चात मौजूद सभी भक्तगणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गुरु भक्तों एवं आयोजक मंडल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।



