Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज के बैनर तले आज मेवाड़ा कलाल समाज ने दिया ज्ञापन

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज के बैनर तले आज मेवाड़ा कलाल समाज के अलग अलग क्षेत्र से समाज के पदाधिकारियों , समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों, समाज के गण मान्य सदस्यों ने मिलकर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को ज्ञापन सौंपा जिसमें कलाल समाज को केंद्र के ओबीसी वर्ग में शामिल करने हेतु पुरजोर मांग रखी , समाज के सदस्यों ने मिलकर माननीय मंत्री महोदय को समाज की इस पीड़ा को विस्तार से समझाया और किस तरह से केंद्र में कलाल समाज को ओबीसी वर्ग में शामिल नहीं करने से एक समाज का होनहार छात्र का आई ए एस में चयन होते होते रह गया पूर्व में भी समाज बंधुओं ने मिलकर इस कार्य को लेकर संपर्क किया था और आज भी इस कार्य को लेकर मंत्री महोदय से मिलकर निवेदन किया जिस पर मंत्री महोदय ने पूर्ण रूप से सकारात्मक रूप से इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस माह के अंत तक या अगले महीने के पहले सप्ताह में समाज के एक प्रतिनिधि मंडल को जयपुर बुलाकर इस पर विस्तार से अधिकारियों के साथ मिलकर चर्चा की जाएगी और इस पर कार्यवाही करते हुए अभिशांसा केंद्र के पास भेजने का आश्वासन दिया

ज्ञापन देने मे मेवाड़ा कलाल समाज के पाली जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेवाड़ा, राजेंद्र मेवाड़ा पुणे, पाली शहर अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया, चंपालाल सिसोदिया, जेतारण परगना अध्यक्ष पुष्पेंद्र मेवाड़ा, रतनलाल फौजी, पुष्कर अध्यक्ष ललित मेवाड़ा, कमलेश मेवाड़ा अजमेर, राजेश मेवाड़ा बर, राधेश्याम मेवाड़ा झाला की चौकी, आदि समाज बंधु शामिल रहे, ज्ञात रहे मेवाड़ा कलाल समाज इस मुद्दे को लेकर लम्बे समय से प्रयासरत है और पूरे भारत के समाज बंधुओं का इस पर पूर्ण सहयोग मिल रहा है पूर्व में भी समाज बंधु इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात कर उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन के अनुसार कारवाही कर रहे है समाज को पूरा विश्वास है कि इस बार केंद्र में कलाल समाज को ओबीसी वर्ग में शामिल करने के प्रयासों पर जरूर सफलता मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!