Welcome to News 24 Marwar   Click to listen highlighted text! Welcome to News 24 Marwar
Uncategorized

रामेश्वर महादेव पहाड़ी वीर हनुमान जी मंदिर के सामने हुआ भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

कोलीवाड़ा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आज ‘रामेश्वर महादेव पहाड़ी स्थित वीर हनुमान जी मंदिर के सामने’ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे रोपे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा भारत के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र आस्था ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में असंतुलित होते पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि प्रकृति का संतुलन भी बना रहता है।

इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता डी. आर. माधव ,पूर्व सरपंच खशाराम माधव और आर.आई. दिनेश कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही हमारा कर्तव्य नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना और उनका संरक्षण करना भी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी उपस्थित जनों ने पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ये गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित:

वृक्षारोपण के इस पावन अवसर पर मोतीराम माधव, जगदीश माधव, हीरा राम माधव, गोविंद राम लखावत, पुखराज मीणा, मदनलाल सुथार तथा,समाज सेवी जगदीश सुथार सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, युवा और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर और पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न छायादार व फलदार पौधे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!