Uncategorized
जाखा नगर सुमेरपुर की नंदी गौशाला में गौ माता और नंदियो को 100 किलो की लापसी खिलाकर की गई सेवा
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

जाखा नगर सुमेरपुर की नंदी गौशाला में गौ माता और नंदियो को 100 किलो की लापसी खिलाकर की गई सेवा,श्रीमती चौथी देवी मीणा पूर्व पार्षद और श्री रूपाराम मीणा सेवा निवृत संस्थापन अधिकारी द्वारा नंदी गौशाला में एक सो किलो की लापसी खिलाकर गौ माता से आर्शीवाद प्राप्त किया, पूर्व पार्षद श्रीमती चौथी देवी ने कहा कि गौ सेवा को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से बहुत ही पुण्य काम माना जाता है ऐसे आयोजनों का करना गौशाला में रहने वाले गौ वंश के लिए बहुत उपयोगी होता है, इन गौ भक्तों द्वारा कई बार गौ माता के लिए और नंदियो के लिए हरे चारा की व्यवस्था की जाती रही हैं और पुण्य लाभ प्राप्त किया है



